सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

विकलांग बच्चों हेतु स्वेटर वितरण, स्नेहलता के पुनीत कार्य की सराहना : ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ नौगढ़ व मिठवल सहित अधिकारी व अभिभावक रहे उपस्थित

सिद्धार्थनगर | 25-Dec-2025 05:47 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ नौगढ़ व मिठवल सहित अधिकारी व अभिभावक रहे उपस्थित

नौगढ़:
ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में आज विकलांग बच्चों के कल्याण हेतु एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चिल्लेदर्रा ग्राण्ट की सहायक अध्यापिका स्नेहलता द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए बिस्कुट, नमकीन, चाय, समोसा आदि की व्यवस्था कर जलपान भी कराया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ राम कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेंद्र कुमार पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक के समस्त एआरपी, जिनमें जेपी गुप्ता, अनंत दीप एवं शिव शंकर मिश्रा शामिल रहे, साथ ही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश पांडे एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर एक अन्य सामाजिक संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को चश्मों का भी वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ नौगढ़ एवं बीईओ मिठवल ने स्नेहलता द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

उल्लेखनीय है कि स्नेहलता इससे पूर्व भी वृद्धावस्था आश्रम में स्वेटर एवं कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य कर चुकी हैं। उनका यह कार्य शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और सेवा भावना के साथ हुआ। उपस्थित सभी जनों ने स्नेहलता के इस पुनीत कार्य की सराहना  की।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.