सिद्धार्थनगर : आगामी धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार को सिद्धार्थनगर कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों चौराहों धार्मिक स्थलों भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जायजा लिया।
एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान एवं प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह के साथ स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे प्रेम एवं सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
उन्होंने लोगों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ।










