सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट की योजना बना रहे 4 शातिर गिरफ्तार : एसओजी व शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तमंचा व दो बाइक बरामद

सिद्धार्थनगर | 31-Mar-2026 02:53 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
एसओजी व शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तमंचा व दो बाइक बरामद

सिद्धार्थनगर : 31 मार्च 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसओजी व थाना शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा बैराज के पास छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इस संबंध में थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 50/2026 धारा 313 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद निवासी खुनुवा बाजार थाना शोहरतगढ़

शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू निवासी ठकुरा खुर्द थाना कपिलवस्तु कौशल मिश्र निवासी खड़कुईया थाना शोहरतगढ़

अखिलेश गड़ेरिया निवासी चौदहा जिला कपिलवस्तु नेपाल

बरामदगी

1 देशी तमंचा 315 बोर 1 जिंदा कारतूस 2 पल्सर मोटरसाइकिल

 कार्रवाई करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय सहित थाना शोहरतगढ़ व एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी  PHM News सिद्धार्थनगर

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.