मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर न्यूज़

6 पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दी भावभीनी विदाई

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दी भावभीनी विदाई
siddharth-nagar-news-ine-hindi

पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दी भावभीनी विदाई

संवाददाता : अर्जुन कुमार अग्रहरी

सिद्धार्थनगर। जनपद पुलिस में अपनी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए छह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर, शाल एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल, सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे बिना संकोच पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं—

उ•नि• ना•पु• रमाशंकर यादव थाना पथरा बाजार उ•नि• ना•पु• राजमणि द्विवेदी थाना खेसरहा उ•नि• ना•पु• रमेश चन्द्र, थाना जोगिया उदयपुर उ•नि• रेडियो ओवैदुर रहमान रेडियो शाखा मुख्य आरक्षी ना•पु• गंगा प्रसाद थाना उसका बाजार कुक छोटेलाल मौर्य पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें

थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बांचौरा में जाकर बालिकाओं महिलाओं को सरकार के…
कमहरिया बुजुर्ग में चौपाल लगाकर महिलाओ/बालिकाओं को आत्मसुरक्षा महिला संबंधी
आगामी त्यौहार गोवर्धन पूजा भैया दूज व छठ पूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए
लापरवाही बरतने वाले आशा एएनएम और सीएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
आरोपी अब्दुल रऊफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा

अन्य खबरें

भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण