सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन की दुकानों के किराए में भारी बढ़ोतरी से व्यापारियों में रोष : रेलवे द्वारा किराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

सिद्धार्थनगर | 12-Dec-2025 06:04 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
रेलवे द्वारा किराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

सिद्धार्थनगर। रेलवे द्वारा अपनी जमीन पर आवंटित किए गए दुकानों के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि कर दिया गया है। जिससे  सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन स्थित  व्यापारियों में रोष व्याप्त है। छोटे  दुकानदार इतना बढ़ा हुआ किराया कैसे जमा कर पाएंगे। यदि समय रहते इसका समाधान ना किया गया तो संगठन व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

       उक्त चेतावनी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने दिए। वह गुरुवार को नगर पालिका सदर कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दुकानों में सन् 1982 से लेकर 2025 तक रेलवे की आई डब्ल्यू बढ़नी सिद्धार्थनगर द्वारा जो भी किराया तय किया गया, हम व्यापारी देते  रहे। 10 गुणा 10 की दुकान का किराया सन् 1982 से वार्षिक 403 रुपए में 7 प्रतिशतबढ़ोत्तरी के हिसाब से 31 मार्च 2025 तक 2032 रुपए जमा किया गया अब 400 गुणा बढ़ा के वार्षिक 70,000 कर दिया गया है, जो कि यहां के व्यापारियों के लिए बहुत ही अधिक है। अचानक हम व्यापारियों को आई डब्ल्यू बढ़नी द्वारा सूचित किया गया कि सिद्धार्थनगर के सर्किल रेट के हिसाब से 70,000 रुपये किराया सालाना अब देना होगा। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से वर्तमान में हम सभी व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। व्यापारी अचानक बढे हुए किराया रेलवे (आई डब्ल्यू बढ़नी

सिद्धार्थनगर) को देने में असमर्थ हैं। हमारी समस्या का निराकरण करें, अन्यथा व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ जायेंगें।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.