सिद्धार्थनगर : अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रऊफ पुत्र अबुहरेरा खान निवासी कोडरा ग्रांट टोला महुआ थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिद्धार्थनगर में मु• अ• 308/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस टीम ने बुधवार 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सिद्धार्थनगर बस स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार हेड कांस्टेबल प्रमोद ओझा और हेड कांस्टेबल वंशनाथ चौहान शामिल रहे।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ।










