सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

दीपावली से पहले सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी 200 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट : 5 प्रतिष्ठानों की मिठाई निर्माण इकाइयों से 8 खाद्य नमूने लिए

सिद्धार्थनगर | 30-Oct-2026 10:36 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
5 प्रतिष्ठानों की मिठाई निर्माण इकाइयों से 8 खाद्य नमूने लिए

 

 सिद्धार्थनगर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में की गई।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की राज्य सचल दल ने विभिन्न मिठाई निर्माण इकाइयों और प्रतिष्ठानों से कुल 8 खाद्य नमूने संग्रहित किए। इनमें पनीर खोया बूंदी दाना छेना मिठाई और बेसन पापड़ी के नमूने शामिल हैं।

📌 इन स्थानों से लिए गए नमूने:

▪️ पंथ कुंज स्वीट्स, परसा शाह आलम, भीमापार, नौगढ़

▪️ बंगाली स्वीट्स, पुरानी नौगढ़

▪️ गोकुल स्वीट्स, बैदौला, डुमरियागंज

▪️ केशव कुंज स्वीट्स, बांसी रोडवेज

▪️ सुनील कुमार की मिठाई निर्माण इकाई, कोडरा ग्रांट

⚠️ 200 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, इकाई बंद

कोडरा ग्रांट स्थित मिठाई निर्माण इकाई में 150 किलोग्राम दूषित एवं बदबूदार बेसन पापड़ी और 50 किलोग्राम खराब मूंगफली दाना नियमानुसार नष्ट कराया गया। साथ ही, मिठाई निर्माण इकाई को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया।

विभाग के अनुसार, सभी 8 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

🍬 त्योहार पर मिठाई खरीदते समय रहें सतर्क। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर ध्यान दें तथा किसी भी तरह की अनियमितता दिखने पर संबंधित विभाग को सूचना दें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.