सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार : शोहरतगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन यार्ड क्षेत्र से दबोचा, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर | 01-Aug-2026 04:00 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन यार्ड क्षेत्र से दबोचा, न्यायालय भेजा

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

संवाददाता : अर्जुन कुमार अग्रहरी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शोहरतगढ़ पर दर्ज मु.अ.सं. 266/2024 (धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामबृक्ष, निवासी ग्राम मंझरिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ यार्ड क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव एवं कांस्टेबल उत्कर्ष राय शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.