सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, : ऑपरेशन मजनू के तहत चला चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर | 07-Aug-2026 09:37 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
ऑपरेशन मजनू के तहत चला चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर : 7 अगस्त। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्रामसभा नीबी दोहनी में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति केंद्र तथा नए कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं अपनी समस्याएं वहां दर्ज करा सकती हैं।

इसी क्रम में ऑपरेशन मजनू के तहत क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

मिशन उपनिरीक्षक राजकुमार यादव हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह महिला कांस्टेबल शक्ति टीम में उर्मिला देवी महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह एवं महिला आरक्षी अम्बिका शामिल रहीं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.