सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस की तत्परता से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर सकुशल बरामद : थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने 24 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला

सिद्धार्थनगर | 07-Aug-2026 09:28 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने 24 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला

सिद्धार्थनगर : 7 अगस्त। थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकले 16 वर्षीय किशोर को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गड़ाकूल निवासी समर विश्वकर्मा पुत्र धर्मेन्द्र विश्वकर्मा 06 अगस्त को घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया था। मामले में थाना शोहरतगढ़ पर मु• अ• सं• 161/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय सूचना तंत्र और व्यापक खोजबीन के माध्यम से किशोर की तलाश की।

लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 7 अगस्त को किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह घर से नाराज होकर स्वयं चला गया था। पुलिस जांच में उसके साथ किसी अप्रिय घटना के साक्ष्य नहीं मिले।

किशोर के अवयस्क होने के कारण नियमानुसार उसे अग्रेतर विधिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति, सिद्धार्थनगर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी बालक-बालिका के गुम होने की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.