सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था अभियुक्त, पुलिस की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर | 15-Apr-2026 03:03 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था अभियुक्त, पुलिस की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर : थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना त्रिलोकपुर में पंजीकृत मु•अ•सं• 47/2026 धारा 64(2)(m), 87, 137(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी को चिताही तिराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यासीन पुत्र अतीउल्लाह खान निवासी हसनगढ़ थाना सोयनहा जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

👮 गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इशान्शु श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल अमरजीत यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर: : अर्जुन अग्रहरि PHM NEWS सिद्धार्थनगर 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.