लोटन पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का सामान, नकदी, हथियार और बाइक बरामद, कई वारदातों का खुलासा
सिद्धार्थनगर: थाना लोटन पुलिस और जनपद की एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान एक मोटरसाइकिल नकद मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में थाना लोटन पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम ने यह सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर पुत्र अब्दुल कलाम निवासी ग्राम खुर्द बभनी थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कौलपुर ग्रांट बंधा मार्ग से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर एक एचपी गैस सिलेंडर एंड्रॉयड मोबाइल कीपैड मोबाइल सरिया चाकू चाभियों का गुच्छा होंडा मोटरसाइकिल UP55AV5730 तथा विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित बैटरी इनवर्टर एम्पलीफायर सोलर कंट्रोलर पंखे माइक्रोफोन एवं चोरी का सामान बेचकर प्राप्त ₹6,500 नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में गौहत्या निवारण अधिनियम सहित अन्य मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।