सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश : किसान सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री बिजली बीज दवा और सिंचाई से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर जोर

सिद्धार्थनगर | 16-Sep-2026 03:58 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
किसान सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री बिजली बीज दवा और सिंचाई से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर जोर

सिद्धार्थनगर: 16 सितंबर 2026 जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त पढ़ी गई जिसमें अधिकांश शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना और निर्देश दिया कि किसान अपनी शिकायतें लिखित रूप में उपलब्ध कराएं ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसान दिवस में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने किसान सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री बिजली बिल दवा एवं बीज तथा सिंचाई से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खातों में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने को भी कहा।

उन्होंने नहरों में पानी का संचालन सुनिश्चित कराने तथा खराब नलकूपों को ठीक कराकर संचालित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी  ने कहा कि किसानों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित कर उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

जिला कृषि अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त सहायक निदेशक मत्स्य नन्द किशोर सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी, किसान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.