सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

कांवड़ यात्रा के दौरान 7 से 11 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध : सिद्धार्थनगर-बस्ती मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन

सिद्धार्थनगर | 05-Aug-2026 06:17 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर-बस्ती मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन

सिद्धार्थनगर: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जनपद सिद्धार्थनगर में 7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक भारी वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस अवधि में सिद्धार्थनगर से बस्ती की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन अल्प सूचना पर पूर्ण प्रतिबंध भी लागू कर सकता है।

यातायात व्यवस्था के तहत लोहरौली (थाना शिवनगर डिड़ई) एवं अमौना पांडेय (थाना डुमरियागंज) से बस्ती की ओर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

गोरखपुर, कैंपियरगंज और मेंहदावल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खेसरहा–माधव तिराहा–बांसी–बैदौला तिराहा–डुमरियागंज–भड़रिया बॉर्डर होते हुए उतरौला (बलरामपुर) की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसी प्रकार गोंडा की ओर से आने वाले भारी वाहन भड़रिया बॉर्डर–बेवा तिराहा–डुमरियागंज–बैदौला तिराहा–बांसी–खेसरहा होते हुए मेंहदावल, खलीलाबाद और गोरखपुर की ओर भेजे जाएंगे।

बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को डुमरियागंज–उतरौला–गोंडा–बाराबंकी मार्ग से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, बढ़नी और शोहरतगढ़ की ओर से अयोध्या जाने वाले वाहन ढेबरुआ–इटवा–बैदौला तिराहा–बेवा तिराहा–डुमरियागंज–उतरौला मार्ग का उपयोग करेंगे।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही प्रस्थान करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.