सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

बेसिक शिक्षा के लिए गौरवपूर्ण पल : परसा खुर्द के छात्र ने अमेरिका में जीता पुरस्कार

सिद्धार्थनगर | 23-Nov-2025 05:22 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
परसा खुर्द के छात्र ने अमेरिका में जीता पुरस्कार

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द विकास क्षेत्र-उस्का बाजार में कक्षा एक से आठ तक शिक्षा ग्रहण करने वाले *मुकेश राजभर* पुत्र श्री सोमन राजभर मथुरा नगर (तेतरी खुर्द) नगर पंचायत उस्का बाजार ने 42 किमी की दौड़ 3 घंटे 35 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान और 5 किमी की दौड़ 15 मिनट 4 सेकेंड में पूरा करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता AT & T स्टेडियम Arlington, Texas में आयोजित हुआ था।दोनों प्रतियोगिताओं में उन्हें 23 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है। 

आज विद्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हेमंत जायसवाल जी, आदरणीय बीइओ महोदय व वार्ड सभासद आदरणीय राजेश श्रीवास्तव जी ने मुकेश व उनके पिताजी को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। परसा खुर्द में अध्ययन के दौरान मुकेश विद्यालय के शिक्षकों की प्रेरणा से बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। मुकेश का सपना ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.