सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के विद्यालयों में छात्राओं को मिला ‘एक दिन का प्रधानाध्यापक’ बनने का अवसर : छात्राओं ने एक दिन संभाली प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर | 24-Sep-2025 07:11 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
छात्राओं ने एक दिन संभाली प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी

नौगढ़ ( सिद्धार्थनगर ): 
सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई। इस अवसर पर चयनित छात्राओं को विद्यालय का एक दिन का प्रधानाध्यापक बनने का अवसर दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय बरगदवा में कक्षा 5 की छात्रा आरती, कॉम्पोजिट विद्यालय नौगढ़ में कक्षा 6 की छात्रा ज्योति गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय सनई खुर्द में कक्षा 5 की छात्रा प्राध्या, प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर में छात्रा रागिनी, प्राथमिक विद्यालय बरोहिया खालसा में छात्रा नैन्सी यादव, तथा प्राथमिक विद्यालय पिपरा नायक में कक्षा 5 की छात्रा खुश्बू को प्रधानाध्यापक बनाया गया। इसी तरह जनपद के अन्य विद्यालयों में भी छात्राओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का संचालन किया, अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई तथा शिक्षकों के साथ मिलकर कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने विचार रखे और सहपाठियों को प्रेरित भी किया।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.