सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ :टूटा नाला बिना ढक्कन जलभराव की समस्या से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल ?शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड स्थित खुनवा बायपास रोड पर शिव बाबा...
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ :
टूटा नाला बिना ढक्कन जलभराव की समस्या से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल ?
शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड स्थित खुनवा बायपास रोड पर शिव बाबा मंदिर के पास कई वर्षों से बड़ा नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने तथा उस पर ढक्कन न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान नाले का पानी आसपास के घरों तक पहुंच जाता है जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस संबंध में नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो नाले की मरम्मत कराई गई और न ही नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वार्ड में नियमित झाड़ू नहीं लगती तथा सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है।
निवासियों ने यह भी बताया कि वार्ड में तैनात सफाईकर्मी द्वारा क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं की जाती जबकि यह क्षेत्र नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत आता है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास हाल में बनी नाली के जाम होने का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि स्कूल क्षेत्र में जल निकासी प्रभावित होने से पानी सड़क पर आता है जिससे आने-जाने वालों को कठिनाई होती है। इस समय बरसात का मौसम आ गया इस पर नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया गया और सफाई कर्मी द्वारा कस्बे का कूड़ा लाकर सड़क पर गिराया जाता है
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से विकास एवं सफाई कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विषय में उच्च स्तर तक शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिला।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि—
क्षतिग्रस्त नाले की तत्काल मरम्मत कराई जाए नाले पर ढक्कन लगाया जाए नियमित साफ-सफाई व झाड़ू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जलभराव की स्थायी व्यवस्था की जाए
अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कराया जाए
अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या पर कब तक ठोस कार्रवाई करता है।
📍 सिद्धार्थनगर : अर्जुन कुमार अग्रहर PHM NEWS रिपोर्टर