सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

“विद्यालय से राष्ट्र निर्माण की ओर – सिद्धार्थनगर का भव्य पंच संकल्प कार्यक्रम” : “1 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया पंच संकल्प, सिद्धार्थनगर ने रचा इतिहास”

सिद्धार्थनगर | 02-Sep-2025 07:11 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
“1 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया पंच संकल्प, सिद्धार्थनगर ने रचा इतिहास”

सिद्धार्थनगर:

राष्ट्रव्यापी अभियान *“हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” के अंतर्गत आज सिद्धार्थनगर जनपद के लगभग 1500 विद्यालयों में पंच संकल्प कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 3000 शिक्षक, 1,00,000 छात्र-छात्राएँ, 750 जनप्रतिनिधि एवं 10 शिक्षाधिकारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय को केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बनाना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणादायी बनाए रखने, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव के वातावरण को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रविष्टि हेतु आज आयोजित इस कार्यक्रम का संकल्प / शपथ पत्र प्रत्येक विद्यालय द्वारा गूगल फॉर्म पर अपलोड किया गया। संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय की गतिविधियों की दो स्पष्ट तस्वीरें, जिसमें विद्यालय का नाम प्रदर्शित हो, तत्काल अपलोड करें ताकि राष्ट्रव्यापी अभिलेख में उनका योगदान दर्ज हो सके।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल, जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह, उपाध्यक्ष जे. पी. गुप्ता, आनंद पांडेय, मंत्री अंजनी झा, जिला प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी, जिला सदस्यता प्रमुख विजय भास्कर, सोशल मीडिया प्रभारी नवनीत पांडेय, राहुल कुमार, राकेश पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, लोकेंद्र कुमार, संजीव कुमार, संगीत शुक्ल, इमरान, आशीष पांडेय, अरुण भास्कर, अनुराग कुमार, प्रवीण मिश्र, रमेश जायसवाल, वाचस्पति चतुर्वेदी, राजेश कुमार, बबीता यादव, रीता चौधरी, अलका वर्मा, प्रतिभा त्रिपाठी, प्रार्थना मिश्र, ममता सक्सेना, सुषमा जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

विशेष रूप से कार्यक्रम के संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेणु मणि त्रिपाठी एवं सह संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित इस महाअभियान ने शिक्षा जगत में नई चेतना का संचार किया और यह कार्यक्रम आने वाले समय में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करेगा।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.