बढ़नी सिद्धार्थनगर: समाज में एकता समानता, सहयोग और समरसता की भावना का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें सिखाता है कि समाज की सच्ची समृद्धि तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। उनका ‘एक रुपया, एक ईंट’ का सिद्धांत आज भी परस्पर सहयोग सामाजिक एकजुटता और समानता की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारा, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देंगे तथा एक सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
🌺 आप सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती की अनंत शुभकामनाएं! 🌺
विनय अग्रहरी










