सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

उद्यम लांच पैड के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित : तहसील स्तर पर भी कार्यशाला कराने के निर्देश

सिद्धार्थनगर | 16-Sep-2026 04:11 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
तहसील स्तर पर भी कार्यशाला कराने के निर्देश

सिद्धार्थनगर : 15 सितंबर 2026 जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला लोहिया कला भवन में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी कार्यशाला के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में इस प्रकार की और कार्यशालाएं आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने तहसील स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शासन से आए विशेषज्ञों द्वारा पीपीटी के माध्यम से एमएसएमई योजनाओं और स्वरोजगार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.