सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

मुंसिफ कोर्ट परिसर का निरीक्षण : डीएम ने जलनिकासी और जलभराव की समस्या दूर करने के डीएमदिए निर्देश

सिद्धार्थनगर | 07-Oct-2026 05:10 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
डीएम ने जलनिकासी और जलभराव की समस्या दूर करने के डीएमदिए निर्देश

सिद्धार्थनगर :7 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय के साथ बांसी स्थित मुंसिफ कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में जलनिकासी की समस्या को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी को नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कोर्ट भवन की रंगाई-पुताई कराने तथा परिसर में मिट्टी डालकर जलजमाव की समस्या को दूर कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में कराए जाने वाले सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.