निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय व विश्राम गृह का डीएम ने किया निरीक्षण : जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, समयबद्ध ढंग से निर्माण पूरा कर भवन हैंडओवर करने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर भवन का हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत मुख्य भवन एवं टाइप-1 आवास का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य भवन में टाइल्स का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर भवन को शीघ्र हैंडओवर कराया जाए, ताकि इसका लाभ समय पर संबंधित विभाग को मिल सके।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जेई सिडको वैभव सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।