शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर न्यूज़

विद्यालयों में MDM संचालन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग घरेलू गैस से चल रहा है कई स्कूलों में मिड-डे मील

घरेलू गैस से चल रहा है कई स्कूलों में मिड-डे मील
siddharthnagar-news

जनपद सिद्धार्थनगर में विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील (MDM) योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ला द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में कई विद्यालयों में मिड-डे मील योजना के संचालन हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रसोइयों को मजबूर होकर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे न केवल रसोइयों को परेशानी हो रही है, बल्कि कई स्थानों पर गैस की कमी के कारण बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में भी कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण कई विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन प्रभावित हो रहा है। रसोइयों को अपने स्तर से घरेलू गैस की व्यवस्था करनी पड़ती है, जो नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे आर्थिक व प्रशासनिक समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। विद्यालयों में मिड-डे मील योजना के लिए पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बच्चों को समय पर भोजन मिल सके और योजना सुचारू रूप से संचालित हो।

महासंघ ने यह भी अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और विद्यालयों में संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज