शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर न्यूज़

सीएम योगी ने बांसी में दी ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात : बोले- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

बोले- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
siddharthnagar-news

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बांसी के राजा रतन सेन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले को ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सिद्धार्थनगर को आकांक्षात्मक जिले के रूप में विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। नीति आयोग से ₹25 करोड़ का पुरस्कार पाने वाला देश का पहला जनपद सिद्धार्थनगर रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस से जनता को पूछना चाहिए कि उसने किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए क्या किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की तथा उन्हें प्रमाण पत्र, चाभी और स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल सहित जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहा।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा जय प्रताप सिंह के आवास पर भी पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

S. K. GUPTA
S. K. GUPTA

मैं Sk Gupta , SIDDHARTHNAGAR शहर से हूँ और PHM News का सिटीजन रिपोर्टर हूँ। मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव है। मै...

यह भी पढ़ें

मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक, जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने जताया शोक।
हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक
धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सीओ और एसडीएम ने ढेबरुआ कस्बे में पुलिस टीम के साथ की पैदल गश्त
सिद्धार्थनगर में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का प्रसारण, 10 को मिले सांकेतिक चेक
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक विनय वर्मा और बबिता वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को साड़ी मिठाई एवं उपहार भेंट किए

अन्य खबरें

कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थनगर में फॉरेंसिक साइंस पर कार्यशाला आपराधिक न्याय व्यवस्था में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका पर चर्चा