एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर किया सम्मानित, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
सिद्धार्थनगर: 02 अक्टूबर 2026 राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर के क्वार्टर गार्द परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और संकल्पों को अपनाने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व देने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।
एसएसपी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठा नागरिकों की सुरक्षा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भेंट स्वरूप उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।