शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल
शिवपुरी, 12 अक्टूबर 2025।
शिवपुरी जिले के हृदय स्थल कहे जाने वाले चौराहे माधव चौक पर आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जो शिवपुरी शहर की प्रथम नागरिक हैं, का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन उनके एक बयान के बाद हुआ, जिसने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद रघुराज गुर्जर उर्फ राजू ने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि “वार्ड पार्षद रघुराज गुर्जर की चार बेटियां हैं और उनके परिवार को चलाने वाला उनके अलावा कोई नहीं है।”
इस बयान को लेकर कई पार्षदों और नागरिकों ने आपत्ति जताई और इसे पारिवारिक टिप्पणी बताते हुए अनुचित करार दिया।
आक्रोशित लोगों व कुछ पार्षदों ने माधव चौक पर एकत्र होकर गायत्री शर्मा का पुतला दहन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अध्यक्ष को इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति नियंत्रण में रखी गई।
अन्य खबरें
सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है
शिवपुरी न्यूज़सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline
शिवपुरी न्यूज़