शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी | 23-Mar-2026 10:53 PM | 132 |
शिवपुरी
सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी में एक के बाद एक संदिग्ध मौतें सामने आ रही हैं, लेकिन हर बार मामला सिर्फ “मर्ग कायम” तक सीमित रह जाता है। न ठोस जांच, न जिम्मेदारों पर कार्रवाई—आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा?

ऐसा ही एक मामला 19 फरवरी 2026 को सामने आया, जब करोधी कॉलोनी, राम जानकी मंदिर के पास टोस्ट फैक्ट्री के सामने 28 वर्षीय युवक अर्जुन जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मामले में फिजिकल थाना शिवपुरी में मर्ग कायम किया गया, लेकिन इसके बाद जांच की रफ्तार मानो थम सी गई।

परिजनों का आरोप है कि:

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं

थाना प्रभारी सुनवाई नहीं कर रहे

शिवपुरी एसपी कार्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

आज तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं दी गई

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब एक परिवार अपने बेटे की मौत का सच जानने के लिए दर-दर भटक रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब जागेंगे?

परिवार को आज भी उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा…

लेकिन सवाल है—कब?

❗ बड़ा सवाल:

क्या शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ फाइलों में दबकर रह जाएंगी, या कभी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी?

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिर्राज जाटव गिरफ्तार : शिवपुरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी, गोपालपुर में मिली सफलता

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.