शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी | 09-Dec-2025 07:35 AM | 132 |
शिवपुरी
यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी, 8 दिसम्‍बर 2025। बाल विवाह किशोर-किशोरियों के भविष्य पर कुठाराघात है। यह न केवल उनके सपनों को तोड़ता है, बल्कि उनके संपूर्ण विकास में भी बड़ी बाधा बनता है। इसलिए समाज को एकजुट होकर बाल विवाह के खिलाफ खड़ा होना होगा। यह बात बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने पीजी कॉलेज शिवपुरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम का आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया, जिसमें जनअभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन, परामर्शदाता केशव शर्मा, पदमा शिवहरे, सीमा पचौरी, रेखा समाधिया सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी मौजूद रहे।


---

बाल विवाह समाप्त होने तक अभियान जारी रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया था। लक्ष्य वर्ष 2029 तक भारत को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त बनाना है।

यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामुदायिक जन आंदोलन है, जो तब तक चलेगा जब तक देश से बाल विवाह पूरी तरह समाप्त न हो जाए। यह कुरीति समाप्त करने का शंखनाद है, जिसे समाज की जागरूकता और सहभागिता से ही मिटाया जा सकता है।


---

8 मार्च तक चलेगा सघन अभियान

बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि 100 दिनों के इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें इस प्रथा का विरोध करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिर्राज जाटव गिरफ्तार : शिवपुरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी, गोपालपुर में मिली सफलता

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.