शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

नवाब शाह रोड का 17 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता : परिवार में चिंता का माहौल

शिवपुरी | 30-Aug-2025 08:22 AM | 132 |
शिवपुरी
परिवार में चिंता का माहौल

शिवपुरी। (सुवेंद्र ओझा की रिपोर्ट) नगर के नवाब शाह रोड निवासी 17 वर्षीय रोहित धाकड़ पुत्र भगवान सिंह धाकड़ 18 अगस्त 2025 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों के अनुसार रोहित प्रतिदिन की तरह अपनी पढ़ाई के लिए कोचिंग गया था, लेकिन उस दिन वह वापस घर नहीं लौटा। जानकारी के मुताबिक उसने अपनी गाड़ी कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी की और पैदल ही कहीं निकल गया। इसके बाद से उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

नाबालिग छात्र के लापता होने की खबर से परिजनों में गहरी चिंता है। पिता भगवान सिंह धाकड़ ने बताया कि रोहित रोजाना कोचिंग जाता था, लेकिन शाम तक उसके न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल शिवपुरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही नाबालिग की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।

परिवार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को रोहित के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा परिजनों के मोबाइल नंबर या पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100/112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कद-काठी: 5 फुट 6 इंच लंबा, रंग गेहुआं, शरीर सामान्य।
पहनावा: जीन्स और टी-शर्ट।
विशेष जानकारी: अंतिम बार कोचिंग संस्थान के पास देखा गया था।

इस घटना से परिवार सदमे में है और लगातार बेटे की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है। पुलिस व स्थानीय लोग भी रोहित की तलाश में सक्रिय हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.