शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी | 28-Oct-2025 01:59 AM | 132 |
शिवपुरी
मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए लागू की गई ई-अटेंडेंस प्रणाली अब नुकसानदायक साबित हो रही है।

आज इसका दर्दनाक परिणाम सामने आया, जब प्रतिकूल मौसम में स्कूल जल्दी पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाने के लिए निकले दो शिक्षक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय रामपुरा (ब्लॉक पोहरी, जिला शिवपुरी) में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री रमेश धाकड़ (परेलिया जी) की बाइक फिसलने से गंभीर दुर्घटना हो गई, जिसमें उन्हें गहरी चोटें आई हैं।

इसी दौरान राहमेत धाकड़ जी का भी पैर टूट गया। दोनों शिक्षकों का उपचार जारी है।

शिक्षकों का कहना है कि हर दिन सुबह स्कूल पहुंचकर खुद की ई-अटेंडेंस लगाने का दबाव उन्हें मजबूर करता है कि वे मौसम या अन्य परिस्थितियों की परवाह किए बिना यात्रा करें। यह व्यवस्था अब उनकी सुरक्षा और जीवन दोनों के लिए खतरा बन गई है।

शिक्षक वर्ग ने शासन से मांग की है कि इस व्यवस्था की पुनः समीक्षा कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.