शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

शिवपुरी में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत खंड स्तरीय : ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यशालाओं का शुभारंभ

शिवपुरी | 04-Sep-2025 05:23 AM | 132 |
शिवपुरी
ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यशालाओं का शुभारंभ

शिवपुरी, 03 सितम्बर 2025। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बुधवार से सभी विकासखंडों में खंड स्तरीय ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यशालाओं का शुभारंभ हुआ। इन कार्यशालाओं में जिला स्तरीय प्रोसेस लैब से प्रशिक्षित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

जनपद पंचायत शिवपुरी द्वारा आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ होटल सनराइज शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया और आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर चौधरी ने मास्टर ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यशाला में बताया गया कि प्रत्येक विकासखंड हेतु एक जिला मास्टर ट्रेनर को नोडल बनाया गया है। ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ने चयनित 15 से 20 आदिवासी ग्रामों के क्लस्टर से सातों विभागों के एक-एक मैदानी अमले को ब्लेज मास्टर ट्रेनर (BLC) नामित किया है।

इन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ग्राम स्तरीय कैडर प्रतिभागियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागी आगे ग्रामवासियों को अभियान की जानकारी देंगे, बैठकों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण करेंगे, गांव का विज़न प्लान तैयार कर ग्राम सभा से अनुमोदन करवाएंगे और चयनित गांवों में सेवा केंद्र स्थापित करेंगे।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.