रायपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायपुर
🚨 Breaking News | रायपुर

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी : सियासत या न्याय की जीत? रायपुर में नया विवाद

रायपुर | 11-Nov-2025 02:10 AM | 244 |
रायपुर
सियासत या न्याय की जीत? रायपुर में नया विवाद

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी या राजनीतिक स्क्रिप्ट? चार महीने बाद कैसे टूटी चुप्पी? 

चार महीने तक गायब… और अब अचानक गिरफ्तारी! रायपुर के चर्चित सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल — क्या यह गिरफ्तारी कानून की जीत है या राजनीति का खेल? रायपुर पुलिस ने आखिरकार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने ग्वालियर में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।वीरेंद्र तोमर पर रायपुर के कई व्यापारियों और आम लोगों से गैरकानूनी ब्याज पर पैसे वसूलने, धमकी देने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं।पुलिस का कहना है कि उन्हें लंबे समय से तलाशा जा रहा था, लेकिन वो लगातार फरार था। लेकिन सवाल उठता है — चार महीने तक फरार रहने के बाद अचानक गिरफ्तारी कैसे हुई? क्या पुलिस को उसकी कोई भनक नहीं थी? या फिर ये सब पहले से तय “टाइमिंग” का हिस्सा था? “सूत्र बताते हैं कि तोमर बंधु रायपुर में कई रसूखदार नेताओं और अफसरों के संपर्क में थे।कई राजनीतिक चेहरों के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें और रिश्ते अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।तो क्या उन्हें इन महीनों में किसी ‘राजनीतिक संरक्षण’ के तहत छुपाया गया था?”अब जब राज्य में “छत्तीसगढ़िया बनाम बाहरी” की बहस गर्म है,तो यह भी कहा जा रहा है कि तोमर बंधुओं की गिरफ्तारीइस पूरे विवाद को “ठंडा” करने की कोशिश हो सकती है। सवाल यह भी है —क्या सरकार या पुलिस अब जनता की नाराजगी शांत करने की कोशिश में लगी है? वीरेंद्र तोमर और उसके भाई पर कई आर्थिक अपराधों के मामले दर्ज हैं।सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दोनों को रायपुर लाकर पूछताछ की जाएगी।लेकिन शहर की गलियों और राजनीतिक दफ्तरों में चर्चा अब इस बात की है — “कानून आखिर चार महीने तक सोया क्यों रहा?” “तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी वाकई अगर कानून की जीत है तो इसका स्वागत होना चाहिए।लेकिन अगर यह सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है,तो जनता को बरगलाने की कोशिश ज़रूर कही जाएगी।अब देखना यह है कि क्या इससे ‘छत्तीसगढ़िया आवाज़’ को नया मोड़ मिलता है, या यह गिरफ्तारी भी कुछ दिनों बाद एक और फाइल बनकर रह जाएगी।” “आपका क्या मानना है — यह गिरफ्तारी न्याय की जीत है या राजनीति की चाल? कमेंट में बताइए अपनी राय, और अगर आप चाहते हैं सच्चाई तक पहुंचने वाली स्टोरी — तो चैनल को सब्सक्राइब करें, शेयर करें PHM NEWS

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.