रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

रायबरेली में शीतलहर और घने कोहरे के चलते : कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय तीन दिन बंद

रायबरेली | 24-Dec-2025 07:31 PM | 274 |
रायबरेली
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय तीन दिन बंद

रायबरेली में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय तीन दिन बंद

रायबरेली। जनपद में लगातार बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली द्वारा कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 26 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, वर्तमान में जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में छात्रों के लिए विद्यालयों में अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का नियमित रूप से संपादन करेंगे।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 25 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश होने के साथ-साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को जनपद के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित किए जाएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करें।

इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी रायबरेली, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। इसके अलावा जनपद के सभी समाचार पत्रों के ब्यूरो चीफ एवं संपादकों से भी अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को प्रमुखता से प्रकाशित कर आमजन तक पहुंचाया जाए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रायबरेली सहित आसपास के जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता भी काफी कम हो गई है, जिससे छोटे बच्चों के विद्यालय आने-जाने में जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन का यह निर्णय अभिभावकों और छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

अन्य खबरें

गेगासो गंगा पुल 20 जून तक बंद, सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित : सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित

रायबरेली न्यूज़

बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन : हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा : बच्चा चोरी व बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव

रायबरेली न्यूज़

लालगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन : मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रायबरेली न्यूज़

गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

रायबरेली न्यूज़

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत : निस गर पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में नई DM सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को दी प्राथमिकता : जनहित को दी प्राथमिकता

रायबरेली न्यूज़

सरेनी में तेज रफ्तार का कहर : 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली न्यूज़

तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रायबरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.