रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन : हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली | 03-Jun-2026 08:51 AM | 274 |
रायबरेली
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन

सरेनी (रायबरेली)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के ग्राम पूरे छीटू मजरे मदाखेड़ा में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान हनुमान जी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार व समाज की मंगलकामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र यादव, अजीत यादव एवं जीतू यादव ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिससे लोगों में धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा सामाजिक एकता को बल मिलता है।

आयोजन को सफल बनाने में आलोक यादव, अर्पित यादव, आदर्श यादव, हर्षित यादव सहित गांव के युवाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति एवं भाईचारे की कामना की।

अन्य खबरें

गेगासो गंगा पुल 20 जून तक बंद, सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित : सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा : बच्चा चोरी व बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव

रायबरेली न्यूज़

लालगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन : मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रायबरेली न्यूज़

गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

रायबरेली न्यूज़

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत : निस गर पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में नई DM सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को दी प्राथमिकता : जनहित को दी प्राथमिकता

रायबरेली न्यूज़

सरेनी में तेज रफ्तार का कहर : 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली न्यूज़

तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक : हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

रायबरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.