रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

कलम शक्ति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना : विस्तार को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना

रायबरेली | 09-Aug-2026 11:08 AM | 274 |
रायबरेली
विस्तार को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना

कलम शक्ति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना*

अजीत यादव 

लालगंज, रायबरेली। पत्रकारों के हित, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत कलम शक्ति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक शनिवार को ट्रस्ट कार्यालय, नवीन मंडी समिति के समीप लालगंज में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट की आगामी कार्ययोजना, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कलम शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने की। इस दौरान ट्रस्ट की कोर कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में विशेष रूप से ट्रस्ट के विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई। आने वाले समय में विभिन्न जनपदों में संगठन का विस्तार करते हुए वहां जिला इकाइयों के गठन एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित न रहकर पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में किया जाएगा।

कलम शक्ति ट्रस्ट एक पत्रकारिता संगठन के रूप में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बैठक में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले साथियों की समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने पर भी चर्चा हुई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। ऐसे में पत्रकारों को निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। ट्रस्ट इसी उद्देश्य को लेकर पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए कार्य करेगा।

बैठक में मौजूद कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव दिए। सभी की सर्वसम्मति से ट्रस्ट की आगामी कार्ययोजना तैयार की गई तथा निर्धारित योजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कलम शक्ति ट्रस्ट को मजबूत, सक्रिय और व्यापक पत्रकार संगठन के रूप में स्थापित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।

बैठक के अंत में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से कलम शक्ति ट्रस्ट आने वाले समय में पत्रकार हितों की एक मजबूत आवाज के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.