सरेनी में तेज रफ्तार का कहर : 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सरेनी में तेज रफ्तार का कहर: 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पूरे पांडेय सराय-बैरिया खेड़ा मार्ग पर गोविंदपुर गन्ना कांटा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदाखेड़ा मजरे दूलापुर गांव निवासी अशोक कुमार का पुत्र हिमांशु शनिवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे खड़ा था। तभी अचानक तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल किशोर को तत्काल ऑटो रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान हिमांशु ने दम तोड़ दिया।
मृतक हिमांशु रायपुर कन्या विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। मां गुड्डी देवी, बहनें सपना, कल्पना और अर्चना तथा भाई प्रियांशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रमेश चंद्र यादव के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए
अन्य खबरें
रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव
रायबरेली न्यूज़तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रायबरेली न्यूज़रायबरेली में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक : हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
रायबरेली न्यूज़