लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार : अपहृता सकुशल बरामद
Raebareli News: लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
रायबरेली | लालगंज | अपराध समाचार
जनपद रायबरेली के थाना लालगंज क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लालगंज पर नाबालिग के अपहरण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र हरिनारायण, निवासी नरहा पनापुर, पूर्वी चंपारण (बिहार) को थाना क्षेत्र के चंदिया-नयागांव मार्ग से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना आगे की जा रही है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 निखिल यादव – थाना लालगंज, रायबरेली
मु0आ0 अजय कुमार मिश्र – थाना लालगंज, रायबरेली
आ0 नितीश कुमार – थाना लालगंज, रायबरेली
मु0आ0 रितु सिंह – थाना लालगंज, रायबरेली
अन्य खबरें
रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव
रायबरेली न्यूज़तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रायबरेली न्यूज़