थाना डीह पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 16 लाख के जेवरात बरामद, आरोपी व बाल अपचारी गिरफ्तार : आरोपी व बाल अपचारी गिरफ्तार
Raebareli News: थाना डीह पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 16 लाख के जेवरात बरामद, आरोपी व बाल अपचारी गिरफ्तार
अजीत यादव पत्रकार रायबरेली
रायबरेली | अपराध समाचार
जनपद रायबरेली के थाना डीह क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को वादी हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. जानकीशरण सिंह, निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना डीह, जनपद रायबरेली ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि दिनांक 05 फरवरी 2026 की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। अगले दिन जब वह घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं तीन बोरी धान चोरी कर लिए गए थे।
तहरीर के आधार पर थाना डीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 22/2026, धारा 331(3)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सलोन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना डीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विजय कुमार उर्फ लल्लू पुत्र रामकुमार सरोज, निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना डीह, जनपद रायबरेली को हाजीपुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण और धान की बोरियां चोरी की थीं, जिन्हें जंगल में छिपा दिया गया था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।
🔹 बरामदगी विवरण:
सोने के आभूषण (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, नाक की कील आदि)
चांदी के आभूषण (पायल, बिछिया, सिक्के आदि)
03 बोरी धान
गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक 09 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अन्य खबरें
रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव
रायबरेली न्यूज़तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रायबरेली न्यूज़