रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

दीपावली पर लालगंज पुलिस ने बाँटी खुशियाँ, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान : दीपावली पर लालगंज पुलिस ने बाँटी खुशियाँ, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान

रायबरेली | 20-Oct-2025 09:41 AM | 274 |
रायबरेली
दीपावली पर लालगंज पुलिस ने बाँटी खुशियाँ, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान

दीपावली पर लालगंज पुलिस ने बाँटी खुशियाँ, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान

रिपोर्ट: अजीत प्राताप यादव (9369114113)

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में इस बार की दीपावली कुछ खास रही। इसकी वजह बनी स्थानीय पुलिस की एक सराहनीय पहल। कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पावन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, पटाखे और लाई वितरित कर उनका त्योहार खास बना दिया। इस मानवीय पहल ने पुलिस की एक नई और संवेदनशील छवि समाज के सामने प्रस्तुत की।

दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार होता है, लेकिन समाज का एक तबका ऐसा भी है जो आर्थिक तंगी के कारण इस पर्व को ढंग से मना नहीं पाता। ऐसे लोगों की मदद के लिए लालगंज कोतवाली पुलिस ने आगे बढ़कर हाथ बढ़ाया और दर्जनों गरीब परिवारों को मिठाइयां, दीपक, पटाखे और लाई बांटी। बच्चों के चेहरे पर जब पटाखे और मिठाई देख मुस्कान बिखरी, तो पुलिसकर्मी भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं सके।

सीओ अमित सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ त्योहार मनाना नहीं, 

 

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.