शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
raibareli-news

रायबरेली में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत थाना नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम परैया नमकसार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान थाना नसीराबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा गांव की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 102, 101, 181 (महिला हेल्पलाइन) और 108 (एंबुलेंस सेवा) जैसे नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इनमें कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, बीसी सखी योजना तथा निराश्रित वृद्धा पेंशन योजना शामिल हैं।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*