रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत ग्राम सतांव में महिलाओं हेतु जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित : जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली | 18-Jan-2026 11:55 AM | 274 |
रायबरेली
जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत ग्राम सतांव में महिलाओं हेतु जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के ग्राम सतांव में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान गांव में टैंट लगाकर रह रहे परिवारों की महिलाओं से संवाद किया गया। महिलाओं ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं और वर्तमान ठंड के मौसम में उन्हें पहनने, ओढ़ने एवं बिछाने के लिए गर्म कपड़ों, शॉल एवं चादरों की अत्यधिक आवश्यकता है। महिलाओं की इस स्थिति को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।

मिशन शक्ति केंद्र, थाना गुरुबक्शगंज पर नियुक्त महिला आरक्षी चारु शर्मा द्वारा महिलाओं से संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ बातचीत की गई। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। इसके पश्चात महिलाओं को सूट, साड़ी, शॉल एवं ठंड से बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाओं एवं मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा समाज में उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है। पुलिस द्वारा की गई इस पहल से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया।

इस अवसर पर मौजूद महिलाओं ने इस मानवीय एवं सहयोगात्मक पहल के लिए पुलिस प्रशासन एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। महिलाओं का कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें न केवल सहायता मिलती है, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।

 

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.