शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
खगड़िया न्यूज़

अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल आम आवाम एवं त्राहिमाम असंतोष व आक्रोश व्याप्त

आम आवाम एवं त्राहिमाम असंतोष व आक्रोश व्याप्त
today-khagaria-news

खगड़िया। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि महीनों से अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, कर्मी हड़ताल पर है। सुधि लेने वाला कोई नहीं है। किंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समृद्धि यात्रा कर रहे हैं, उप मुख्यमंत्री विजयकांत सिन्हा हड़ताल के मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 
श्री यादव ने सरकार अंचलाधिकारी राजस्व अधिकारी कर्मी की अड़ियल रवैये की घोर निंदा किया है। तथा जनहित में हड़ताल समाप्त करने की मांग किया है। अन्यथा आम आवाम सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे, आंदोलन तेज होगा।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि महीनों से आम जनता के साथ त्रिस्तरीय एव ग्राम कचहरी प्रतिनिधि तंग तबाह त्राहिमाम परेशान हैं। अंचल कार्यालय बंद है जो ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है। राजस्व से जुड़े लगभग सभी कार्य, चाहे वह जमाबंदी हो, दाखिल-खारिज हो, भूमि विवाद हो, भूमि बिक्री, आय - निवास ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र निर्गत करना हो या आपदा प्रबन्धन, उक्त सभी कार्य ठप्प है। जो गलत नीति निर्धारण के कारण हड़ताल का सीधा और व्यापक असर आम जनता पर पड़ रहा है। कई परिवार अपनी बेटियों बहन की शादी या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जमीन का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं, लेकिन छोटे-छोटे राजस्व मामलों के उलझन से लंबित रहने के कारण वे परेशान हैं।
वहीं आरटीपीएस के अंतर्गत प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं।आगामी  पंचायत चुनाव मद्देनजर कई स्थानीय योजनाएं और विकासात्मक कार्य एनओसी नहीं मिलने के कारण प्रभावित हैं ।
सबसे गंभीर प्रभाव भूमि विवादों पर पड़ा है। जिससे ग्राम कचहरियो में अंचल का मामला सरपंच व अंचल अधिकारी के स्तर पर जनता दरबार का सुनवाई नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी विवाद, मारपीट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्राम कचहरी पर भी अत्यधिक दबाव बढा है।
अंचल अधिकारी आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी हैं। फसल कटनी, आगजनी दुर्घटना जैसी घटनाएं होने पर अंचल सक्रिय प्रशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में सारी व्यवस्था बाधित है। आम जन अधिकार से वंचित है।
श्री यादव ने कहा कि अनुमंडल भूमि सुधार समाहर्ता तथा जिला स्तर पर एडीएम के यहां अपीलीय कार्यवाही भी बाधित है। आज हड़ताल की के कारण न्याय के लिए आमजन भटकने के लिए विवश है। जिससे आम जनों में असंतोष आक्रोश एवं अराजकता तथा लोगों का प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था पर अविश्वास बढ़ रहा है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने भूमि सुधार राजस्व मंत्री से मांग किया है कि जल्द पहल कर जनहित में हड़ताल समाप्त कराये, क्योंकि आम नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी हड़ताल से प्रभावित है। ताकि बिहार में बेहतर व्यवस्था सुविधा सामाजिक न्याय स्थापित हो।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त