28 सितंबर को लोक भवन का होगा घेराव : ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा
28 सितंबर को लोक भवन घेराव पटना की तैयारी हेतु ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय नेताओं का जत्था विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए आज खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत करूआ मोर चौक पर पहुंचा जहां तमाम नेताओं को छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गयाl करूआ मोर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी रोशन कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष साथी शंभू देवा, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष साथी सुधीर कुमार, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव साथी मोहम्मद गयासुद्दीन, साथी सलमान सिद्दी, साथी संजय कुमार ,धीरेंद्र कुमार एवं सोशल मीडिया प्रभारी साथी रूपेश कुमार, छात्र नेता साथी चार्ली आर्य संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं सम्राट चौधरी की सरकार के खिलाफ 28 सितंबर को लोक भवन घेराव को सफल बनाने हेतु हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील कियेl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह सभा की अध्यक्षता कियेl, अंचल मंत्री कामरेड अनिल कुमार सिंह, सहायक अंचल मंत्री कॉ जोगेंद्र शर्मा, छात्र नौजवान नेता साथी निलेश कुमार सिंह, साथी चंद्रशेखर ठाकुर, साथी अवधेश पटेल, साथी अमित पटेल ,साथी सरवन यादव, साथी अख्तर अली, साथी नरेश शर्मा, साथी रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता भाग लिएl