खगड़िया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / पटना
🚨 Breaking News | पटना

माननीय जज का फैसला स्वागत योग क्या सराहना : पत्रकारों को साजिश कर जेल भेजना निंदनीय दुर्भाग्यपूर्ण किया आक्रोश व्यक्त

पटना | 03-Jul-2026 01:23 PM | 323 |
पटना
पत्रकारों को साजिश कर जेल भेजना निंदनीय दुर्भाग्यपूर्ण किया आक्रोश व्यक्त

अलौली। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, मोदी अमित शाह मुर्दाबाद, नारे लगाने पर जिला बदर की कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा करने पर बाम्बे हाई कोर्ट द्वारा पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए याचिकाकर्ता को क्लीन चिट देने की फैसले का हार्दिक स्वागत किया है तथा मुक्त कंठ से सराहना किया। 
जज ने कहा कि आम नागरिक भारत सरकार का गुलाम नहीं है, नागरिकों को आंदोलन-प्रदर्शन करने का संवैधानिक जनतांत्रिक अधिकार है। पुलिस सरकार का सेवक नहीं बल्कि जन सेवक है। पुलिस अधिकारी पर भारी जुर्माना लगाऊंगा। सरकार का लोग विरोध करेंगे तो क्या आप केस कर देंगे ?
माननीय जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार का विरोध करने एवं मुर्दाबाद नारा लगाने पर जिला दर-बदर की कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। यह मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार तथा संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। जज ने सांसद विधायक की खरीद बिक्री मामले पर भी वाशिंग मशीन जैसी टिप्पणी पर सरकार को फटकार लगाई। श्री यादव ने जज की भूमिका एवं निर्णय को स्वागत योग्य एवं सराहनीय बताया।
विदित हो कि सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी को महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन ने सरकार विरोधी नारे लगाने पर जिला दरबदर की करवाई किया था।
स्वतंत्र पत्रकार सह आरटीआई कार्यकर्ता किरण देव यादव ने तमिलनाडु में पिता पुत्र को हिरासत में पुलिस द्वारा बर्बर पिटाई के कारण हुई हत्या पर 9 पुलिस कर्मी को जज द्वारा फांसी की सजा सुनाने एवं महाराष्ट्र में हिरासत में एक मौत मामले पर नौ पुलिस कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाने की फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। श्री यादव ने कहा कि उक्त निर्णय से मानवाधिकार, मौलिक अधिकार, मानवीय संवेदना एवं भारतीय संविधान की सुरक्षा होगी।
ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने झारखंड - पश्चिम बंगाल सीमा पर अवैध खनन गतिविधियों की कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकार वसीम अकरम, मोहम्मद मोहसिन, लाल मोहम्मद शेख, मोहम्मद मुशर्रफ को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना बुलाकर अभद्र व्यवहार कर बेरहमी से मारपीट करने, मोबाइल जबरन छीनकर वीडियो फुटेज डिलीट करने, उल्टे प्राथमिक दर्ज करने एवं न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेजने की घटना की घोर निंदा किया तथा पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। श्री यादव ने कहा कि सफेदपोश नेता प्रशासन गुंडा माफिया गठजोड़ के इशारे पर पत्रकारों को टारगेट कर मानसिकता राजनीति दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चौथे स्तंभ लोकतंत्र का अपहरण है। 
श्री यादव ने उक्त पत्रकारों द्वारा सफेदपोश नेता, भ्रष्ट पुलिस प्रशासन, खनन माफिया गुंडा गठजोड़ का भंडाफोड़ करने की क्रांतिकारी प्रयास की सराहना किया है। श्री यादव ने पत्रकारों से पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के सवाल को लेकर आंदोलन तेज करने का अपील किया।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने बेगूसराय में हुई विभत्स बलात्कार कांड एवं राजगीर में पंडित द्वारा दलित नौजवानों को पीट-पीट कर हत्या करने एवं बिहार में निरंतर हो रहे फर्जी एनकाउंटर एवं जातिवादी दुर्भावनापूर्ण राजनीति की घोर निंदा किया तथा आक्रोश व्यक्त किया। एवं दोषियों पर कारी कार्रवाई करने की मांग किया है।

अन्य खबरें

यादव समाज का सौडीहा में आयोजित सर्वजन सम्मेलन संपन्न : लिए गए कई फैसले पहल का मुक्त कंठ से लोगों ने किया सराहना

खगड़िया न्यूज़

राष्ट्रीय मानवाअधिकार एवं आरटीआई संगठन का महासम्मेलन ऐतिहासिक सफलतापूर्वक हुआ संपन्न : मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

खगड़िया न्यूज़

मेहशखुॅट / खगड़िया राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई : जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं टीम को किया गया सम्मानित

खगड़िया न्यूज़

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के लाभुकों की सूची जारी कलाकारों के बीच हर्ष व्याप्त किया आभार व्यक्त : विभाग सरकार एवं प्रशासन का सराहनीय कदम किरण देव यादव

खगड़िया न्यूज़

विश्व कठपुतली दिवस पर कल का संरक्षण संवर्धन करने एवं हमारी भूमिका विषयक विचार : गोष्ठी का आयोजन

खगड़िया न्यूज़

अचानक आंधी बारिश और ओलावृष्टि का कहर गेहूं मक्का सहित फसलों को भारी नुकसान : किरण देव यादव

खगड़िया न्यूज़

जे पी आंदोलन एवं 1974 के तहत छात्र युवा किसान मजदूर आंदोलन तेज करने का किया अपील : किरण देव यादव

खगड़िया न्यूज़

अलौली के वेनहर गांव में असंग देव महाराज के श्रीमुख से दो दिवसीय सत्संग का शुभारंभ : अलौली के वेनहर गांव में असंग देव महाराज के श्रीमुख से दो दिवसीय सत्संग का शुभारंभ

खगड़िया न्यूज़

अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल : आम आवाम एवं त्राहिमाम असंतोष व आक्रोश व्याप्त

खगड़िया न्यूज़

15 फरवरी को शिवरात्रि के शुभावसर पर सामूहिक कन्या विवाह समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन : होगा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.