शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

अर्जक संघ के बैनर तले स्मृति से शकुंतला देवी का श्रद्धांजलि सभा आयोजित 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई

2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई
today-khagaria-news

खगड़िया। अर्जक संघ के बैनर तले स्मृति शेष शकुंतला देवी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरदाश्चक मोहल्ला में किया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शकुंतला देवी अमर रहे, नारों को बुलंद किया गया । वहीं अंधविश्वास रूढ़िवाद पाखंडवाद धर्मबाद मनुवाद मुर्दाबाद का नारा लगाये गये। 
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अर्जक संघ के नेता वीरेंद्र कुशवाहा ने किया। वहीं सफल मंच संचालन अनुराग कुमार ने किया। 
रालोमो नेता पंकज कुशवाहा के माता स्मृति शेष शकुंतला देवी सच्चे अर्थों में मां की भूमिका निभाई। वे सच्चे अर्थों में मां के प्रतिमूर्ति थी।
श्रद्धांजलि सभा को रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्णदेव कुमार,
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव, महिला विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुबाला, देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, संयुक्त सचिव सरवन कुमार, बुद्धिजीवी नागरिक मंच के रिजवान अहमद, श्याम सुंदर सत्यार्थी, बंशलाल यादव, सतीश कुशवाहा, रीता वर्मा, दशरथ वर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, कुशेश्वर प्रसाद वर्मा, आजाद वर्मा , दामोदर वर्मा, सुबोध वर्मा, चमन लाल वर्मा, विपिन वर्मा, बच्चन वर्मा, रामविलास वर्मा, उदय शंकर वर्मा, अखिलेश वर्मा, कोको वर्मा, आदि ने कहा कि मां की ममता महत्ता करुणा दया दर्शन अनमोल है। मां के चरणों में सर्वशक्ति विद्यमान है। मां का स्नेह प्यार आशीर्वाद से पुत्र हर मुकाम हासिल कर सकता है। 
वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत शकुंतला देवी मृदुभाषी, हंसमुख चेहरा, गंभीर व सुंदर स्वरूप ममता का सागर थी। इनका पुत्र पंकज कुशवाहा,  पुत्रवधू मंजू देवी, पिता धनेश्वर मरड़, भाई दीपक कुशवाहा ने सच्ची श्रद्धांजलि दिये।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष संघ के विचार सिद्धांत लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए भक्तों ने कहा कि अर्जुन करने वाला अर्जक मानवतावादी सिद्धांत पर कार्य करती है। कार्यक्रम में अप्प दीपो भव, अपना प्रकाश स्वयं बने, का उद्घोष किया गया।
सबों ने संघ से अधिक संख्या में जुड़ने का अपील किया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज