शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

ईसा मसीह और तुलसी दिवस जयंती पर कविता चली गांव की ओर कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन आपसी प्रेम शांति सामाजिक सौहार्द , करुणा, दया ,समाज सुधारक के पूजनीय प्रतिमूर्ति थे ईसा मसीह - किरण देवी यात्रा

आपसी प्रेम शांति सामाजिक सौहार्द , करुणा, दया ,समाज सुधारक के पूजनीय प्रतिमूर्ति थे ईसा मसीह - किरण देवी यात्रा
today-khagaria-news

खगड़िया। क्रिसमस दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान एवं पीजी रेजिडेंशियल सैनिक स्कूल मथुरापुर के सभागार में ईसा मसीह का जयंती, क्रिसमस डे मनाया गया। तथा कविता चली गांव की ओर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी का पौधारोपण किया गया। 
कार्यक्रम में आपसी प्रेम भाईचारा बचाओ, सामाजिक सद्भाव बनाओ, मानवता बचाओ, संवेदना बचाओ, प्रकृति बचाओ, पशु पक्षी जीव जंतु बचाओ, जल जंगल जमीन बचाओ, देश बचाओ नारों को बुलंद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा सफल मंच संचालन अभियान के प्रवक्ता सह स्कूल के निर्देशक श्रवण कुमार ने किया।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि ईसा मसीह का जन्म रोम के बेथलहम में 366 वर्ष पूर्व हुआ था। रोम के पोप के अन्याय अत्याचार के खिलाफ एवं समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयां एवं कुरीतियों तथा अंधविश्वास पाखंडवाद रूढ़िवाद भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करने के कारण ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया। उनकी कुर्बानी त्याग बलिदान साहस सहनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार सिद्धांत उपदेश संदेश दर्शन के आधार पर ईसाई धर्म का स्थापना हुई एवं उपदेश पूरे विश्व में जग जाहिर हुआ और वे पूजनीय बन गए। उनका विचार आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द मुख्य अध्याय बन गया, जिसे आत्मसात करने की जरूरत है ईसा मसीह सच्चे अर्थों में आज भी प्रसांगिक है।
कार्यक्रम में उभरता युवा कवियों ने भाग लिया तथा बेहतरीन प्रस्तुति देकर तालियां बटोरे। नव कवि किरण देव यादव, श्रवण कुमार, उमेश ठाकुर, मधुबाला, गुड्डू ठाकुर, मनीष कुमार, घनश्याम कुमार, पत्रकार सुमलेश कुमार, बाल कवि निधि दिव्या नेहा एवं आनंद माधव ने अपने कविता के माध्यम से दर्शक श्रोताओं का ध्यान आकृष्ट किया।
क्रिसमस दिवस पर नन्हें बाल कलाकार लल्ला जी, पीयूष सुधांशु शिवांशु आशु राहुल आशीष अमन लाल बाबू राजवीर बलबीर आदि ने सांता क्लॉज की भूमिका निभाया एवं जिंग जोग सॉन्ग पर नृत्य कर दर्शक श्रोताओं का मन मोह लिया। सांता क्लाज ने केक काटा एवं सभी आगंतुक अतिथि एवं बच्चों को केक टॉफी बांटे । सबों ने एक दूसरे को क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज