शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

208 बी ऐतिहासिक बीमा कोरेगांव शौर्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वहारा व कमेरा के जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हेतु संघर्ष तेज करे किरन देव यादव

सर्वहारा व कमेरा के जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हेतु संघर्ष तेज करे  किरन देव यादव
today-khagaria-news

खगड़िया/  फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव 208 वीं शौर्य दिवस अलौली में मनाया गया। तथा नव वर्ष की बधाई दी गई।
इस अवसर पर शहीद महार दलित को कोटि-कोटि नमन किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारे को बुलंद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में एक युद्ध में 500 महार दलित सेना ने 25000 पेशवा सेना को परास्त कर दिया, इसी ऐतिहासिक जीत को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के रूप में विगत 208 वर्षों से मनाया जाता है जो वीरता का प्रतीक है।
श्री यादव ने कहा कि आज कॉलेजियम सिस्टम, मंहगाई भ्रष्टाचार बलात्कार, निजीकरण बेरोजगारी गरीबी के खिलाफ एवं जल जंगल जमीन जीविका जीवन जीव जंतु पशु पक्षी एवं देश लोकतंत्र संविधान आरक्षण बचाने के सवाल को लेकर जनतांत्रिक आंदोलन युद्ध स्तर पर आगाज करने की जरूरत है। श्री यादव ने सर्वहारा व कमेरा के सवालों को लेकर वर्ग संघर्ष तेज करने तथा पूंजीवाद फासीवाद मनुवाद धर्मवाद जातिवाद के खिलाफ तथा समता बंधुता न्याय व समाजवाद की स्थापना हेतु संगठित आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव, सचिव ब्रजनंदन महतों, सरपंच रंजू कुमारी, ने कहा कि आज जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों को बचाने एवं मानवाधिकार की संरक्षण हेतु संघर्ष की जरूरत है।
इस अवसर पर नए साल की शुभकामना दी गई तथा आम जनों की सुख शांति समृद्धि आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कामना किये। 
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, बृजेंद्र महतों, घूरन राम, पंकज कुमार, खुशबू कुमारी, प्रमोद देवी, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार नयन कुमार, पोयम कुमारी आदि दर्जनों छात्र नौजवानों मजदूर किसानों ने समाजिक जन सरोकार के सवाल को लेकर जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज