महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

सिंदुरिया चौराहे पर सदर विधायक ने किया आधुनिक शौचालय और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण : हमारी सरकार में विकास को मिल रही गति योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक - विधायक

महराजगंज | 08-Dec-2025 09:34 PM | 234 |
महराजगंज
हमारी सरकार में विकास को मिल रही गति योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक - विधायक

महराजगंज- विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर रविवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों, व्यापारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास का पर्याय बन चुकी है। सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की प्रगति के लिए बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार करना है। इसी क्रम में सिंदुरिया क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और आवागमन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं।  सिंदुरिया चौराहे पर स्थापित आधुनिक शौचालय से व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और खासकर महिलाओं को स्वच्छता की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा चौराहे की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करेगी और राहगीरों को भी राहत देगी।  स्वच्छता मिशन को और प्रभावी बनाने के लिए ऐसे निर्माण बेहद महत्वपूर्ण हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने भी परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से आवागमन में सुगमता आएगी और किसानों व मजदूरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नए निर्माण कार्यों से पंचायत क्षेत्र के विकास में गति आएगी। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि सिंदुरिया चौराहा अब बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है, जिससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि क्षेत्र की सभी लंबित विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

 

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.