शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

सीताराम इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्राओं ने दिखाई कला और रचनात्मकता की झलक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाली छात्राओं को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाली छात्राओं को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज - सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज सिन्दुरियां में दीपावली पर्व के अवसर पर  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कला के माध्यम से सामाजिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक संदेश प्रस्तुत किए। S.R. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कक्षा 4 की छात्राओं — सुहानी, सोनाली, दिव्यांजली, अमृता, दीक्षा, साक्षी, रागिनी और संगम ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा 5 की छात्राओं में साक्षी, प्रमिला, सोनम, खुशबू, आरुषि, प्रीति और आस्था ने हासिल किया। तृतीय स्थान कक्षा 3 की छात्राओं में काव्या, सिमरन, प्रिया, रेनू, काजल, सोनाक्षी, निशा, प्रतिज्ञा, शिवांगी और रुचि को मिला। 

इसी क्रम में  कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने “नारी शक्ति” थीम पर शानदार रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में ब्यूटी, स्वीटी, गरिमा, प्रिया, श्वेता, दिव्या, अर्पिता, कनक, नीलम और खुशी शामिल रहीं। दूसरा स्थान “ग्लोबल वार्मिंग” थीम पर रंगोली बनाने वाली कक्षा 9 की छात्राओं  हर्षिता, किरन, साधना, राधना, नेहा, अंकिता, सृष्टि, संजना, आंचल और अक्षरा को मिला। तीसरा स्थान “ऑपरेशन सिंदूर”, “चंद्रयान-3” और “जस्टिस” थीम पर रंगोली प्रस्तुत करने वाली कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्राओं  दिव्या मिश्रा, गुड़िया, सुनैना, नाजिया, सूफिया, अन्नपूर्णा, चांदनी और आकृति को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक / मिठौरा ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त, कोषाध्यक्ष संजय गुप्त, प्रधानाचार्य प्रद्युम्न प्रसाद चौधरी, दिवाकर गुप्त, अशोक कुमार, दीपक पटेल, संदीप पटेल, रामदवन, सुशील चौधरी, वाजिद अली, रंजीत कुमार और विजय भास्कर समेत  शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप