बच्चों के खेलने के दौरान पेड़ से लटकता दिखा अजगर सांप : वन जीव रक्षक राम बचन सहानी ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
महराजगंज।
निचलौल तहसील के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव में शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक पेड़ पर अजगर का बच्चा देखा। बच्चों के खेलने के दौरान सांप की मौजूदगी का पता चला तो ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर वन जीव रक्षक रामबचन साहनी मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ अजगर के बच्चे को पेड़ की डाल से सुरक्षित निकाला। टीम ने बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।
रामबचन साहनी ने बताया कि अजगर विषहीन होता है और यह अपनी मजबूत पकड़ से शिकार को जकड़ लेता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके।
अन्य खबरें
ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
महराजगंज न्यूज़महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महराजगंज न्यूज़